AAC Block Full Form क्या है

0

AAC दरअसल एक तरह का brick है, तो क्या AAC block full form का meaning जानना चाहते हैं। ये brick जिसे घर का निर्माण व अन्य कार्य में किया जाता है। इसी का एक भाई है जिसे CLC block कहते है इसका full form का meaning भी जरूर जानिए।

बहुत से लोग AAC और ACC में कंफ्यूज हो जाते हैं, लेकिन दोनों में काफी अंतर है। ACC जहाँ एक सीमेंट का नाम है, तो वहीं AAC एक तरह का block है, जिसका full form नीचे में आसान शब्दों में हिंदी में बताया गया है।

आपके जानकारी के लिए बता दे कि AAC blocks को बड़ी-बड़ी cement company जैसे Ambuja, ACC Ltd., Dalmia Bharat, Shree Cement, Birla Corporation Limited, UltraTech Cement Ltd इत्यादि कंपनियों ने भी बनाना शुरू कर दिया है।

क्या आपको पता है कि AAC blocks का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ होता है? तो आपके जानकारी के लिए बता दें कि इस इन blocks का use बड़े-बड़े घरों, मकानों, दिवार के निर्माण में, कार्यालयों, अपार्टमेंट, होटल, इत्यादि के निर्माण में AAC block का यूज़ किया जाता है।

इसके अतिरिक्त इस block का इस्तेमाल कहीं-कहीं छोटे सड़क के निर्माण में भी किया जाता है। AAC block full form के साथ-साथ आप इसकी विशेषताएं भी जानेंगे और ये किस मटेरियल से बनता है ये भी बताएँगे।

AAC Block Full Form In Hindi

AAC block full form

AAC block का full form English में meaning है ‘Autoclaved Aerated Concrete‘ और हिंदी में इन bricks का full form का meaning ‘आटोक्लेव वातित कंक्रीट‘ होता है। अर्थात ये एक ऐसा block होता है जिसमे हवा की मात्रा ज्यादा होती है। इसी की वजह से ये बहुत हल्का और मजबूत होता है।

AAC Brick कैसे बनता है?

AAC bricks का निर्माण 4 से 5 material को मिला कर बनाया जाता है। इसे बनाने में चुना पत्थर, Aluminium powder, cement, fly ash और बालू का प्रयोग किया जाता है।

अल्युमीनियम और Fly ash के मिक्सचर की वजह से इसमें 80% हवा की मात्रा होती है और इसी वजह से इसका वजन बहुत हल्का यानि कि lite weight होता है। सीमेंट और बालू की वजह से ये बहुत मजबूत भी बन जाता है।

AAC Blocks की विशेषताएं

सबसे पहली बात तो ये है कि ये बहुत lite weight होता है। इसके अलावा इसमें सीलन नहीं आता है। AAC block से निर्मित मकान ताप रोधक, ध्वनि रोधक, आग रोधक तथा जल रोधक होते है।

ये blocks टिकाऊ व मजबूत भी होते हैं। AAC bricks से बने हुए घरों में गर्मी के दिनों में ठंढक और सर्दी के दिनों में गर्मी मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here