JASO MA, MA2, MB, API SN, SM इंजन ऑइल ग्रेड

4

हम गाड़ी को चलाते हैं, और गाड़ी हमें, इसलिए अपने motorcycle (bike) या कार के इंजन का खयाल रखना हमारी जिम्मेदारी हैं। हम सभी जानते हैं कि, हमारे गाड़ियों का सबसे महत्वपूर्ण अंग उसका इंजन होता है। जैसे हमारे शरीर में दिल धड़कता रहता है। ठीक उसी प्रकार अगर आप अपने गाड़ी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि, उसके भी दिल का खयाल किया जाए।

ASO MA, MA2, MB, API SN, SM engine oil grade

ऐसे में अगर आप सही इंजन आयल का चुनाव करते हैं, तो आपके गाड़ी की life लंबे समय तक अच्छी बनी रहेगी। साथी साथ दूर तक चलने की छमता अधिक mileage के रूप में प्रदान करेगी।

JASO MA और MB स्टैण्डर्ड

दरअसल JASO MA और MB इंजन ऑइल के मानक हैं, जिसे सन 1999 में लाया गया था। हालाकि इसमें कुछ खामियां होने की वजह से इस standard को वर्ष 2006 में दुबारा संशोधित किया गया।

अप्रैल माह वर्ष 2006 में T JASO 904 एक four stroke साइकिल के Gasoline engine oil के रूप में क्लच सिस्टम को विकसित किया गया। इसी के अंतर्गत एक प्रयोग को अंजाम दिया गया और जो परिणाम आया उसी के अनुसार-

JASO MA, MA1, JASO MA2 और JASO MB का वर्गीकरण किया गया।

जो इंजन आयल T 903:2006 के standard पर खरा उतरते हैं, उन्हीं को उपरोक्त के चार श्रेणियों में विभाजित किया गया।

SG, SH, SJ, SL, SM, और API SN क्या हैं?

अगर कोई आप से कहता है कि यह इंजन आयल ले लो यह JASO MA, MA1, MA2 या MB standard का हैं, तो इसके लिए जरुरी है कि वह इंजन ऑयल API SN, SM, API SL और बाकी ऊपर के सभी क्वालिटी को फॉलो करें।

API का फूल फॉर्म होता है American Petroleum Institute। यह संस्था इंजन आयल के लिए एक Guidelines जारी करती है। उसी को follow करके जो भी इंजन ऑइल बनाए जाते हैं, उसी के अनुसार उनका grade तय होता है। वह ग्रेड API के आगे लिखा होता है। जैसे कि API SN, API SL

कौन सा सबसे best और latest oil है?

मान लीजिए कि आप कोई motorcycle खरीद कर लाते हैं। और कंपनी कहती है कि इसमें API SL पड़ेगा। परंतु मार्केट में आपको SL की बजाए API SN मिल जाता है, तो क्या करेंगे? तो इसका सीधा उत्तर है कि आप बेझिझक होकर SN grade (quality) को डाल सकते हैं।

इसका कारण यह है कि API SN अब तक का सबसे latest और best engine oil technology का इस्तेमाल करता है। यह अपने पीछे के सभी ऑयल grade के खूबियों को शामिल किए हुए हैं। और high temperature में भी pistons को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है, और जाम होने से रोकता हैं।

लेकिन अगर बाइक कंपनी यह कहती है कि इसमें सिर्फ SN ही पड़ेगा तो आप किसी भी कीमत पर इसके पीछे के engine oil नहीं डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके गाड़ी के इंजन का सत्यानाश हो जाएगा और गाड़ी सीज हो जाएगी।

API SN की कुछ बिंदुवार खूबियां

  • यह गाड़ी को किसी भी टेम्परेचर में ठंढक प्रदान करने में सक्षम है।
  • दलदल और गड्ढा युक्त सड़क में गाड़ी को सुचारू बनाए रखती है
  • उच्च और निम्न तापमान पर भी पिस्टल को जाम होने से रोकती है।
  • बेहतर माइलेज के लिए अनुकूलता प्रदान करती है
  • इंजन के आवाज़ को बहुत कम कर देती है

और भी

इसके अलावा JASO के सभी Standard को पूरा करने के लिए engine oil को ILSAC GF-1, GF-2, GF-3 और ACEA A1/B1, A3/B3, A3/B4, A5/B5, C2, C3, इन सभी qualities का होना अनिवार्य हैं।

उम्मीद करते है की यह छोटी सी हिंदी में जानकारी आपको समझ आयी होगी। अगर कुछ अधूरा रह गया हो, या फिर कही कोई त्रुटि रह गयी हो, तो कृपया करके कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे आपको उत्तर दिया जायेगा। इसके साथ ही अपने प्यार जताने के लिए इस लेख को जरुरतमंदो तक शेयर करे..

4 COMMENTS

  1. First thanks to give knowledge about grade, I want more about this topic, what is lubricant, base oil, crude oil about there grade so and so….

  2. आपका ब्लॉग अच्छा लगा,, क्या आयल लुब्रिकेंट में API SL है तो उस लुब्रिकेंट को प्रयोग कर सकते है या नही,,,कृप्या अच्छी सुझाव दे,,,

    • बिलकुल कर सकते हैं, इससे तो और अच्छे परिणाम मिलेंगे. API SL के साथ इसका परिणाम अच्छा देखा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here