सोशल मीडिया के पोस्ट या वीडियो में 1K, 2K, 1M का मतलब क्या होता है?

7

Youtube, Facebook Instagram जैसे social sites पर आपने 1K 1B 10M 2K इत्यादि लिखा हुआ देखा होगा। यह letter किसी भी वीडियो के views, like, share और subscriber के count को दर्शाता है। क्या यह पूरा उत्तर है? जी नही, नीचे पूरी जानकारी पढ़िए….

किसी किसी Facebook post, photo और video पर भी number के बगल में K letter लिखा हुआ दिखता है।

कहीं-कहीं like की जगह heart, sad और हंसी वाली (laughing) emoji बानी होता है। वहां पर अंगूठे यानी thumbs up का निशान बना होता है। उसके ऊपर 4, 3k और 2K इस तरह के symbols बने होते हैं। आप इस आर्टिकल पर आए हैं तो जाहिर सी बात है की, आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि इस 1K में K का मतलब क्या होता है?

1k, 2k meaning in Hindi

देखिए नंबर की जगह 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 कोई भी संख्या हो सकती है। इन numbers का कोई खेल नहीं है। हमें तो इसके आगे लगे K का अर्थ जानना है। इस के letter को देखकर आपको confused होने की कोई जरूरत नहीं है इस पोस्ट में हम सभी confusion को दूर कर रहे हैं।

आपको बता रहें हैं, की 2k meaning in Hindi और 1B का क्या होता है। और सभी number के आगे इन letters का K से कनेक्शन क्या है।

कभी-कभी 1k money के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आम जिंदगी में इसका इस्तेमाल नहीं होता। ज्यादातर इस वर्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन ही देखा गया है।

कुछ social media sites पर 1k followers, 2k likes, 1M views, 1B download और subscribers भी लिखा होता है। नंबर के आगे जो letters हैं उनका का full form क्या होता है, इसी को जान रहे हैं।

K, M और B का मतलब क्या होता है

इस भागदौड़ की जिंदगी में वक्त की कमी होने की वजह से हमने बहुत से चीजों का shortcut तरीका ढूंढ निकाला है। ठीक उसी प्रकार से जब बात मोबाइल या स्मार्टफोन की आती है, तो हमें इस 5 इंच के छोटे से screen में सभी बातों का ख्याल रखना होता है।

कंपनियां चाहती हैं कि इस smartphone के छोटे से स्क्रीन में वे सभी चीजें दे दी जाए जो लोगों की जरूरत है। लेकिन सभी चीजों को एक साथ दिखा पाना संभव नहीं है यही वजह है कि कुछ words को छोटा करके shortcut कर दिया गया है।

दरअसल इन सभी number के आगे जो K, B और M लिखे होते हैं वह कुछ और नहीं बल्कि शब्दों के शॉर्टकट नाम हैं।

K, M और B shortcut letter का full form

यहां पर K का full form होता है Kilo (किलो) और kilo का मानक 1000 को रखा गया है। इसका use SI यानी International system of unit में किया जाता है। इस प्रकार से 1 number के आगे 000 लग जाता है, तो पूरा एक हजार होता है इस प्रकार से 1k का अर्थ सीधा सीधा 1000 से है।

यहां पर M का अर्थ Million से है जिसे 10 lakh भी कहते हैं। इस प्रकार 1M का मतलब 10 लाख हुआ। और 10M का अर्थ एक करोड़।

B का मतलब होता है Billion जोकि एक English word है। हिंदी में हम इसे अरब कहते हैं। इस प्रकार 1 के आगे B लग जाने से 1B word तैयार होता है, जिसका अर्थ एक अरब होता है। इसे हम 100 करोड़ भी कह सकते हैं।

Play Store apps के downloads में

Social media sites के अलावा play store के app पर भी 10M+ 1B+ और 100K+ downloads दिखाता है। जैसे कि whatsapp के 5B+ और Instagram के 1B+ plus downloads दिखाता है।

100M download

इस प्रकार से जितने नंबर होते हैं और उसके आगे सिंबल लगा होता है तो उतना downloads count किया जाता है। Play store app का डाउनलोड एक round figure में ही दिखाता है।

जो plus (+) का sign बना होता है, उससे यह पता चलता है की उस ऐप के जितने भी नंबर डाउनलोड के रूप में दिख रहे हैं उससे भी ऊपर (ज्यादा) download हुआ है। जब यह round figure पूरा हो जाता है तो उतना संख्या डाउनलोड की जगह दिखने लगता है। इस प्रकार से जितने नंबर्स होते हैं उतने views, likes, share, subscribers और downloads हुए। अब तो आप k M और B  का अर्थ जान गए हैं।

Shortcut का ही use क्यों होता है?

1K को अगर हम 1000 (one thousand) लिखें और 1M को अगर 1000000 (ten lakh) लिखे तो यह पढ़ने में कितना पेचीदा हो जाएगा। साथ ही साथ बहुत से लोग नंबर को गिनने में कंफ्यूज हो जाएंगे। यह तो पहला कारण, इसके बाद जैसा कि हमने आपको ऊपर इसी लेख में बताया है। स्मार्टफोन के छोटे स्क्रीन की वजह से बहुत सी चीजों को अरेंज करना होता है।

यही वजह से shortcut का इस्तेमाल किया जाता है। इससे एक फायदा और भी होता है, की कंपनियां छोटे स्क्रीन में भी सारे ऑप्शन और फीचर्स को समाहित करना चाहते हैं।

इसके लिए अगर किसी शब्द को छोटा करना पड़े तो कोई प्रॉब्लम नहीं। और साथ ही साथ यह आपको और हमें सुविधा प्रधान करता है।

संक्षिप्त में

  • 1K = 1000 (one thousand)
  • 10K = 10,000 (ten thousand)
  • 100K = 1,00,000 (one lakh)
  • 1M = 10,000,00 (10 lakhs, one million)
  • 10M = 10,000,000 ( 100 lakh, one crore, 10 Million)
  • 1B = 1,000,00,00,00 (1 Arab, अरब)

आप पाठकों का समय काफी अनमोल है। इसी को देखते हुए हमने सरल शब्दों में 1K, 2K इत्यादि नंबरों का हिंदी में मतलब बता दिया है।

उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपके मन में जो भी संदेह था, वह दूर हो गया है। अगर आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा रह गई हो तो, आप बेझिझक होकर नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछ सकते हैं।

जिसका आपको त्वरित और निश्चित तौर पर उत्तर दिया जाएगा। हिंदी मूड में आप इसी तरह बने रहे।

कृपया इस पोस्ट को अपने मित्रों तक जरुर शेयर करें।

7 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here