Kotak 811 क्या है Account कैसे खोलें पूरी जानकारी?

0

क्या आपको पता है कि Kotak 811 kya है या आप जानना चाहते है ‘what is 811 in Kotak‘ bank. आज इस लेख में आप जानेगे Kotak 811 account के बारे में कि ये क्या है। 811 के features क्या क्या है, खाता खोलने के लिए ऑनलाइन apply कैसे करे और भी बहुत सी जानकारी आपको हिंदी में मिलेगी।

आप सभी लोग Kotak Mahindra Bank का नाम तो सुने ही होंगे ये बहुत ही trusted और बड़ा बैंक है। बैंकिंग जगत में इस बैंक का भी लाखों लोग प्रयोग करते हैं।

आपको बता दे की Kotak Mahindra Bank ने साल 2017 के मार्च महीने में Kotak 811 को लाया था और तब से अभी तक ये जारी है।

Bank के अनुसार 811 जो है वो भारत की पहली full-service digital banking ecosystem है जहाँ पर banking और account से सम्बंधित हर प्रकार की सुविधा मिलती है। इस लिए इस लेख में Kotak 811 को जानना जरुरी है।

इस लेख में आप क्या क्या जानेंगे?

  • Kotak 811 क्या है
  • Kotak 811 के features
  • 811 Account Feature और Condition
  • क्या आप 811 account को दूसरे व्यक्ति के खाते के साथ joint कर सकते है
  • बिना आधार कार्ड नंबर के 811 account के लिए apply कैसे करे
  • क्या बिना PAN Card के भी apply कर सकते हैं?
  • Kotak 811 में nominee add करने के benefit
  • 811 account खोलने का fees और charges
  • FATCA declaration क्या है और क्यों जरुरी है
  • इसके आवला और भी बहुत सी जानकारी आपको FAQ में मिलेगी

Kotak 811 क्या है?

Kotak 811 नए ज़माने का एक प्रकार का digital bank account है जो Kotak Mahindra Bank की और से वर्ष 2017 के मार्च माह में लाया गया था।

Kotak 811 kya hai

Kotak bank के अनुसार 811 account को खोलने के लिए किसी भी तरह के minimum balance की जरुरत नहीं है।

Kotak के अनुसार आप 811 saving account खोल कर आप प्रति वर्ष 4% का interest rate पा सकते हैं। इसके अलावा 811 account opening पर आपको एक virtual debit card बिलकुल free में मिलता है।

इस debit card से आप online shopping, bill payment, recharge इत्यादि कर सकते हैं।

खाता कैसे खोलें?

कोटक 811 खाता कैसे खोलें, इसके लिए आप दो स्टेप को फॉलो कर सकते है इन विधि में सबसे आसान है कोटक मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करके apply करना।

दूसरा तरीका यह है कि Kotak की official website पर चले जाये और registered कर ले। Registration करने के लिए आपको अपना Aadhar Card और PAN card ready रखना होगा।

अगर आधार कार्ड नहीं है तो कोई बात नहीं आप सिर्फ PAN card की मदद से भी खाता खोल सकते हैं. आपसे कुछ basic details मांगा जायेगा इसके बाद आप mobile banking PIN setup करके खाता का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Account खोलने का fees और charges

Kotak 811 account opening fees में आपको कोई भी charge नहीं देना है बल्कि minimum से minimum balance पर भी 811 account operate कर सकते हैं।

हाँ, यदि आप कोई अतिरिक्त service लेते हैं जैसे physical debit card या cheque book तो आपको additional fee देनी होगी। Physical debit card के लिए 199 + टैक्स प्रति वर्ष देना होगा।

811 Account Feature क्या है

Kotak Mahindra 811 account पर आपको 5 तरह के benefit मिलेंगे जो निम्नलिखित बताया गया है।

  1. Saving Account open करने पर आपको हर साल 4% का interest मिलेगा
  2. किसी भी प्रकार के minimum balance की जरुरत नहीं है आप बिना balance के ही account खोल सकते हैं
  3. आपको एक virtual debit card बिलकुल free मिलता है
  4. NEFT, IMPS और RTGS के through आप free में fund transfer कर सकते हैं
  5. Net banking और mobile banking app से आप एक physical debit card के लिए भी apply कर सकते हैं, जिसका charge आपको देना होगा

Account Condition क्या है?

Kotak 811 का account आप 3 प्रकार का खोल सकते हैं, इसे ज्यादा विस्तार से समझने के लिए नीचे के टेबल को देखिये।

FeaturesKotak811 OTP BasedKotak811 LiteKotak811 Full KYC
Interest on SavingsAvailable (with condition)No InterestAvailable (with condition)
Cheque bookNot AvailableNot AvailableAvailable
Debit Card/Prepaid CardVirtual Debit Card
(Physical Debit Card on request)
Virtual Prepaid Card सिर्फ Online Shopping के लिएDefault Virtual Debit Card (Physical card on request)
Account RestrictionsKotak811 OTP BasedKotak811 LiteKotak811 Full KYC
Total cumulative credits Allowed2 Lakhs in a year10,000 rupees in a calendar month और 1 Lakh in Financial yearNo restrictions
Maximum Balance allowed at any given point of timeRs. 1 LakhRupees 10,000 in a calendar monthNo restrictions
12 Months12 monthsNot applicable

अगर आपके saving account में daily का balance 1 lakh तक है तो आपको 3.5% की दर से interest मिलेगा।

अगर आप अपने 811 saving account में daily balance को 1 lakh से ऊपर और 50 lakh तक maintain (बनाये) रखते हैं तो आपको प्रति वर्ष 4% का interest मिलेगा।

अगर ये 50 lakh रुपये से ऊपर रहता है तो फिर आपको 3.5% ही interest मिलेगा।

Kotak 811 में nominee add करने के benefit

811 account में nominee add करने से आपको ये benefit होगा कि अगर दुर्भाग्य से अगर आपका accident से मृत्यु हो जाती है तो सारा पैसा आपके nominee के account में transfer कर दिया जायेगा।

अब एक नजर देखते है कुछ महत्वपूर्ण FAQ पर

FATCA declaration क्या है और क्यों जरुरी है?

RBI rule के अनुसार Kotak Mahindra bank से उनके customers का FATCA declaration RBI को चाहिए होता है और FATCA का full form Foreign Account Tax Compliance Act होता है।

क्या बिना आधार कार्ड नंबर के 811 account open कर सकते हैं?

जी हाँ, बिलकुल आप बिना आधार कार्ड के भी 811 खाता खोल सकते हैं. लेकिन आपको PAN card की जरुरत पड़ेगी क्योंकि बिना PAN के Kotak बैंक 811 account के लिए allow नहीं करता है।

क्या बिना PAN Card के भी Kotak 811 account के लिए Apply कर सकते हैं?

नहीं, आप बिना PAN card number के 811 के लिए apply नहीं कर सकते हैं।

811 account को दूसरे व्यक्ति के खाते के साथ joint कर सकते है?

नहीं, आप दूसरे account के साथ 811 खाते को joint नहीं कर सकते, 811 सिर्फ एक उपयोगकर्ता के लिए होता है।

811 Account से पैसे कैसे निकाल सकते है?

आप ATM machine पर जाकर physical debit का का प्रयोग आसानी से पैसे निकालने के लिए कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर आपकी पहचान (identity) verified है तो आप cash निकालने के लिए निकटतम शाखा पर भी जा सकते हैं।

Kotak 811 Virtual Debit Card क्या है और इसका Use कैसे करे?

दरअसल 811 का Virtual debit card वह है जो पूरी तरह से आभासी है अर्थात ये फिजिकली आपके पास नहीं होता बल्कि ये कार्ड आपके मोबाइल बैंकिंग ऐप में ही होता है।
इसका प्रयोग ऑनलाइन shopping, bill payment, recharge इत्यादि के लिए कर सकते हैं।

क्या मैं Physical Debit Card ले सकता हूँ और Apply कैसे करू?

जी हाँ, आप physical card के लिए apply करने के लिए Kotak 811 mobile banking app का प्रयोग कर सकते हैं। App के विजेट (widget) सेक्शन में virtual debit card का option मिल जायेगा उसमे जाने के बाद आप Get One Now पर क्लिक करके अप्लाई कर सकते हैं।

Kotak 811 Edge Account क्या है?

Edge account एक प्रकार का saving खाता है जिसमे आपको कम से कम 10,000 रुपये का minimum balance रखना होता है और 811 के सारे feature का लाभ मिलता है।

निष्कर्ष:

इस लेख के माध्यम से आपने जाना Kotak 811 क्या है, account कैसे खोलें। खाता खोलने की फीस कितनी है, मिनिमम बैलेंस कितना होना चाहिए और इसी के साथ आपने जानकारी पायी Virtual और Physical debit card के बारे में। और कुछ important FAQ भी आपने पढ़ा। अगर इसके अतिरिक्त आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करना ना भूले।

ये भी पढ़े, आपको बहुत काम आएगी

SBI क्या है – स्थापना और इतिहास?
क्रेडिट कार्ड क्या होता है? इसके प्रकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here