SBI क्या है – स्थापना और इतिहास?

0

SBI का नाम लगभग सभी लोग जानते हैं, परन्तु अगर आप इसके बारे में सम्पूर्ण जाकारी लेना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं। भारत में यह नाम सबसे अधिक प्रचलित है. और सायद ही कोई ऐसा होगा जो इस नाम को नहीं सुना होगा।

गाँव हो या शहर हर जगह इसकी सर्विस ली जाती है, जब बात पैसों की आती है तो हम SBI का इस्तेमाल करते हैं। आज इस लेख में हम बताएँगे कि SBI क्या है इसका full form क्या होता है और इसका मालिक कौन है और कब स्थापना किया गया। यह सारी जानकरी आपको हिंदी में मिलने जा रही है।

वैसे SBI जिस ग्रुप से सम्बन्ध रखता है उस ग्रुप में और भी जाने माने नाम है जैसे की HDFC, ICICI, KOTAK, AXIS इत्यादि। इन सभी नामों में जो सबसे बड़ा और विश्वसनीय नाम आता है तो SBI का ही आता है। ऐसे में आपको इसकी जानकारी से अवगत जरूर रहना चाहिए।

खैर कोई बात नहीं आप इस लेख को पढ़ रहे हैं तो इतना समझ लीजिये कि आप यहाँ से शुद्ध जानकारी लेकर जायेंगे और मुझे विश्वास है कि आप इस लेख का जिक्र अपने मित्रो से भी करेंगे।

एसबीआई का Full Form

इंग्लिश और हिंदी में इसका नाम अलग-अलग है, SBI का full form ‘State Bank Of India‘ है और हिंदी में इसे ‘भारतीय स्टेट बैंक‘ के नाम से जाना जाता है।

SBI क्या है?

‘State Bank Of India’ बैंकिंग जगत का एक विख्यात नाम है अर्थात ये एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सरकारी बैंक है जिसकी शाखा भारत के साथ-साथ अन्य देशों में मौजूद है।

SBI ki sthapna

इसी के साथ SBI सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की सांविधिक निकाय है। एसबीआई का प्रयोग हम धन संचय और पैसो का लेन-देन करने के लिए करते हैं।

कुल कितनी शाखाएं और ATMs है?

ग्राहकों के विश्वास की वजह से आज भारतीय स्टेट बैंक एक भरोसेमंद नाम है और यही वजह है की आज 2023 में यह एक बहुत ही व्यापक नेटवर्क बन कर खड़ा हुआ है और कुल 22,405 शाखाओं और 65,627 एटीएम व ऑटोमैटिक कैश डिपाजिट मशीनों के साथ SBI अपने ग्राहकों को लगातार सेवा दे रहा है।

नीचे भी पढ़िए-

आउटलेट्स (Outlets) अथवा CSP

कारोबार में विस्तार और ग्राहकों के जिम्मेदारियों को पूर्ण करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अब तक 76,089 छोटे-बड़े BC केंद्र (outlets) का निर्माण गाँव और कस्बो में कर रखा है।

ये आउटलेट्स ‘कस्टमर सर्विस पॉइंट‘ (CSP) के नाम से जाने जाते हैं और SBI के ग्राहकों को बैंकिंग से जोड़ने और पैसों के लेनदेन के लिए मध्यस्थता का कार्य करते हैं।

इसके अतिरिक्त स्टेट बैंक के कुल 11 सहायक कंपनी हैं जिनके नाम हैं-

  • एसबीआई जनरल इन्शुरन्स
  • SBI लाइफ इन्शुरन्स
  • एसबीआई म्यूच्यूअल फंड
  • SBI कार्ड

SBI का मालिक कौन है (Owner)?

भारतीय स्टेट बैंक भारत सरकार के अधीन एक सरकारी बैंक है इसका मालिक कोई व्यक्ति नहीं बल्कि इसके लिए चेयरमैन की नियुक्ति की जाती है।

SBI के अध्यक्ष भारत के जितने भी बड़े अनुसूचित व्यावसायिक बैंक हैं जैसे कि ICICI, HDFC व Axis इत्यादि, के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और केंद्रीय निदेशक मंडल के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

स्थापना और इतिहास

अगर हम SBI को प्राचीन बैंक कहें तो गलत नहीं होगा क्योंकि इसका इतिहास जानने के लिए हमें 200 वर्ष पूर्व में जाना पड़ेगा। ब्रिटिश भारत में सर्वप्रथम सन 1806 में 2 जून को प्रथम प्रेसीडेंसी बैंक की नींव ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ द्वारा रखी गयी जिसका नाम ‘बैंक ऑफ़ कलकत्ता‘ था।

तत्पश्चात 2 जनवरी वर्ष 1809 को बैंक ऑफ़ कलकत्ता का नाम बदल कर ‘बैंक ऑफ़ बंगाल हेडक्वार्टर्स‘ कर दिया गया। आपके जानकारी के लिए बता दें कि बैंक ऑफ़ कलकत्ता को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य उस युद्ध के लिए पूंजी को इकठ्ठा करने का था जो टीपू सुल्तान और मराठों के खिलाफ चल रहा था और उस युद्ध का नाम “General Wellesley War” था।

एसबीआई का इतिहास बहुत गहरा है और ये कई चरणों से होता हुआ आज हमारे बीच एक बड़ा ब्रांड बनकर उभरा है। इसके बाद आगे चलते हुए दूसरे प्रेसीडेंसी बैंक की स्थापना 15 अप्रैल 1840 को की गयी जिसका नाम “बैंक ऑफ़ बॉम्बे हेडक्वार्टर” रखा गया।

ब्रिटिश काल में तीसरे प्रेसीडेंसी बैंक की स्थापना 1 जुलाई, 1843 को ‘बैंक ऑफ़ मद्रास‘ के रूप में की गयी और इसका भी नींव ईस्ट इंडिया कंपनी ने ही रखी थी। हालांकि 27 जनवरी 1921 को ये क्रियाशील ‘इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया‘ के रूप में हुआ फिर इस बैंक को 1 जुलाई 1955 को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के रूप में कामयाबी मिली। इसके बाद RBI का जो हिस्सेदारी भारतीय स्टेट बैंक में था उसका अधिग्रहण 2008 में भारत सरकार ने लिया।

अब तो आप जान गए होंगे कि State Bank Of India की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी।

यह बहुत ही आश्चर्य की बात है ना हमारे लिए? एक बैंक जो आज हमें इतने बड़े स्वरुप में देखने को मिलता है उसका इतिहास इतना लम्बा है ये बात आज आपको पता चल गयी होगी।

एसबीआई किस देश का बैंक है?

भले ही इस बैंक की नींव ईस्ट इंडिया कंपनी ने रखी थी परन्तु यह पूरी तरह से भारतीय बैंक है। आज के वक़्त में SBI की शाखा विश्व के दूसरे देशों जैसे कि लंदन, यूनाइटेड स्टेट (अमेरिका), यूनाइटेड किंगडम, साउथ अफ्रीका, सिंगापुर, श्री लंका इत्यादि देशों में भी मौजूद है।

भारतीय स्टेट बैंक की यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बतायें और अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न है जो आप कमेंट द्वारा पूछ सकते है जिसका जबाब तुरंत दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here