Android 1 Version name क्या था? सबसे पहले रिलीज़ हुए Android को क्या कहते थे? अगर इस सवाल का जबाद जानना है तो लेख को पूरा पढ़िए। हम Android 1 के नाम और उसके features के बारे में बताएँगे।
केवल भारत देश में ही Android फ़ोन के 80% से ऊपर इस्तेमाल करने वाले लोग है। Android ऑपरेटिंग सिस्टम इतना पॉपुलर हो गया की आज ये हर स्मार्टफोन में देखने को मिलता है चाहे वो सैमसंग हो, रेडमी, ओप्पो, realme, मोटोरोला, OnePlus हो या कोई भी हैंडसेट।
जैसे जैसे Android फ़ोन की डिमांड बढ़ती गयी है हमें इस OS में नए नए बदलाव देखने को मिले है। Android operating system के version में हर साल नई नई फीचर्स देखने को मिलते हैं। वैसे अगर आप अपडेट रहते हैं तो आपको ये तो पता ही होगा की android का सबसे latest version 12 है जिसका इंटरनेशनल name ‘Snow Cone’ है।

लेकिन क्या आपको पता है Android का सबसे पहला (First) version कौन सा था यानी की Android 1 का name क्या था? नहीं पता होगा बहुत से लोग नहीं जानते हैं लेकिन आज आपको Android 1 version और उसके name के बारे में पूरी जानकारी मिलने जा रही है।
यही नहीं इसके अलावा आप जानेंगे Android 1 की history, जैसे ये कब launch (release) हुआ, Android 1 को सबसे पहले किस मोबाइल में डाला गया, और इसका API level कितना था।
Android 1 Version Name
Android 1 का international code name नहीं रखा गया था लेकिन इसका version number 1.0 था और इसे Android 1.0 के name से ही जाना जाता था। Android 1 लगभग 5 से 6 महीने चला इसके बाद इस version को 1.1 में upgrade कर दिया गया।
Android 1 कब Release हुआ था?
Android 1 का stable version शुरुआत में 23 सितम्बर 2008 को release किया गया जिसका API level 1 था। HTC मोबाइल निर्माता कंपनी ने इसे अपने ‘Dream’ नामक फ़ोन में इस्तेमाल किया था।
Android 1.1 (Petit Four)

जब Android 1 को upgrade किया गया तो अगला version 1.1 आया जिसका नाम Petit Four रखा गया था। आपको बता दे की Petit Four एक Dessert का नाम है जिसे France देश में खाया जाता है और यह खाने में मीठा होता है। Android 1.1 को 9 February 2009 को release किया गया था जिसका API level 2 था।
Android 1 के Features
इस वर्शन के features की बात करें तो इस OS में भी Android Market (स्टोर) था जहाँ से लोग app को इनस्टॉल कर सकते थे और साथ में web browser भी दिया गया था इंटरनेट सर्फिंग के लिए। दूसरे features की बात करे तो Android 1 में Camera support, folder option, gmail, गूगल कांटेक्ट, कैलेंडर, गूगल मैप, search, talk ये सभी फीचर मौजूद थे।
ये जानकारी भी आपके काम की है, जरूर पढ़ें-