Tenda Router Login कैसे करें, WiFi का Password क्या है

0

यदि आपके पास Tenda का router है तो आप इसमें login करने के लिए default username और password का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको Tenda WiFi राऊटर का पासवर्ड, यूजरनाम और डिफॉल्ट IP address नहीं पता तो ये पोस्ट आपकी पूरी सहायता करेगा।

पहली बार टेंडा login करने के लिए राऊटर के डिब्बे पर डिफ़ॉल्ट username और पासवर्ड दिया रहता है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। परन्तु यदि आपको पासवर्ड और ID नहीं मिल रहा है तो पूरा प्रोसेस समझना जरुरी है।

जिस प्रकार से अन्य राऊटर जैसे कि Syrotech Router, Excitel वाईफाई राऊटर और iBall Baton Router Login करने के लिए स्टेप्स को फॉलो किया जाता है, ठीक उसी प्रकार से Tenda brand के router को भी लॉगइन करने के लिए प्रोसेस को फॉलो करना होता है। उन सभी process को आसान शब्दों में हिन्दी में बता रहे हैं। इस प्रकार से आप फर्स्ट टाइम इस रूटर को setup कर पाएंगे।

Tenda एक टेक्नोलॉजी कंपनी है जो कई तरह के गैजेट्स बनाती है और ये wireless router भी बनाती है। ये कंपनी बहुत ही पॉवरफुल वायरलेस राऊटर का निर्माण करती है। इसके router के विभिन्न प्रकार के मॉडल आते हैं जो dual band के साथ साथ tri-band को सपोर्ट करते हैं।

इसके कुछ प्रचलित मॉडल कुछ इस प्रकार हैं, TE60 Pro (BE19000), RX2, TX2, RX1 Pro, TX1 Pro, RX27 Pro (AX5700), TX27 Pro (AX5700), RX12 Pro (AX3000), TX12 Pro (AX3000), RX2 Pro, TX2 Pro, TX9, RX9, AC23, AC21, AC19, AC10 (Version 3), AC8, F6, F3 (300Mbps), AC5 – AC1200 (V3.0), Tenda N301 RJ45 इत्यादि।

ऊपर के model में कुछ Wi-Fi 6 और कुछ WiFi7 को सपोर्ट करते हैं और ये 2.4 GHz से लेकर 6 GHz की फ्रीक्वेंसी (बैंड) में उपलब्ध हैं।

इसके अलावा WiFi से संबंधित अन्य प्रॉडक्ट भी टेंडा कंपनी की ओर से आते हैं जैसे कि N300 Wi-Fi 4G LTE router, Nova MW6 aur 4G185 (Pocket Hotspot).

Tenda Router में Login कैसे करें?

सबसे पहले राऊटर में लॉगइन करने के लिए आपको एक default IP Address दिया जाता है, उसी का इस्तेमाल ब्राउज़र में किया जाता है। किसी भी router को सेटअप करने से पहले उसे ब्रॉडबैंड से कनेक्ट करना होता है।

इसी प्रकार से tenda router को भी अपने PC और इंटरनेट केबल से कनेक्ट कर लीजिये और नीचे के स्टेप्स को फॉलो करिये।

Tenda Router Login
  • पहले Tenda router को power से जोड़ना है
  • इसके बाद उसमे दिया गया reset बटन एक बार दबा कर रिसेट कर लेना है
  • इसके बाद यदि आप अपने मोबाइल से Tenda के router में login करना चाहते हैं तो अपने फोन के WiFi को ऑन करिए और tenda राऊटर के वाईफाई से कनेक्ट कर लीजिए (रिसेट करने से WiFi का पासवर्ड नहीं डालना होगा)
  • अब आपको 192.168.0.1 इस आईपी एड्रेस को क्रोम ब्राउज़र में ओपन करना है
  • अब आपका टेन्डा राऊटर का होम पेज खुल जायेगा
  • यदि नहीं खुलता और username और password पूछता है तो दोनों में admin डाल कर login कर सकते हैं।

इस प्रकार से आप आसानी से Tenda के router में लॉगिन कर पाएंगे।

नोट- यदि आईपी एड्रेस गलत बताता है तो default IP पता करने के लिए अपने मोबाइल के WiFi की सेटिंग में चले जाये और वहाँ पहले से कनेक्ट tenda के वाईफाई पर क्लिक करें आपको IP address दिख जायेगा और उसी आईपी का इस्तेमाल आप क्रोम ब्राउज़र में कर सकते हैं।

अगर आप कंप्यूटर से Tenda router में login करना चाहते हैं तो ठीक ऊपर में बताये गए तरीके से होगा बस आपको WiFi से connect करने की जरुरत नहीं है।

Tenda Wi-Fi का Default Password क्या है?

जब आप नया-नया Tenda wireless router खरीद कर लाते हैं तो उसके WiFi में कोई भी पासवर्ड नहीं होता और अगर पासवर्ड मांगता है तो आप admin डाल कर कोशिश कर सकते हैं। यदि ये admin password गलत बताता है तो आप 123456 को भी कोशिश कर सकते हैं। अगर इसके बाद भी WiFi कनेक्ट नहीं हो रहा तो आप अपने router को reset कर सकते हैं।

इसके अलावा अन्य जानकारी जैसे की default username, password, IP address और Wi-Fi का पासवर्ड राऊटर के बॉक्स पर या उसके यूजर गाइड में दिया होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here